8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यनंगा किया , मुर्गा बनाया, गुप्तांगों में घुसा दिया सरिया, नाबालिगों के...

नंगा किया , मुर्गा बनाया, गुप्तांगों में घुसा दिया सरिया, नाबालिगों के साथ राजस्थान में हैवानियत की हदें पार

Published on

दौसा

राजस्थान के दौसा जिले में हैवानियत की हदें पार करने की घटना सामने आई है। यहां 3 बदमाशों ने दो बच्चों के साथ ऐसी क्रूरता की , जो मानवता को कलंकित कर देने वाली थी। बदमाशों ने बच्चों को पहले नग्न कर मुर्गा बनाया और इसके बाद एक नाबालिग के गुप्तांगों में सरिया तक घुसा दिया। इस पूरे मामले में बीती रात महुआ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

बच्चों का मोबाइल छीनने आए थे बदमाश
दरअसल महुआ थाना क्षेत्र के खोरी गांव में दो नाबालिग बच्चे शौच के लिए गए थे। इस दौरान उनके हाथ में एक मोबाइल था जैसे ही वहां से एक बाइक पर तीन युवक गुजर रहे थे तो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल को रोका और बच्चों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने बच्चों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े खुलवा दिए और उन्हें मुर्गा भी बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक नाबालिग बच्चे के गुप्तांगों में सरिया भी घुसा दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। जब दोनों बच्चों ने यह बात अपने घरों पर जाकर बताई तो परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वे बच्चों को लेकर महुआ थाने में पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
इधर पुलिस ने नाबालिग बच्चों का मेडिकल भी करवाया है। वहीं जिस बच्चे के गुप्तांगों में सरिया घुसाया गया है उसका उपचार भी करवाया गया है। नाबालिग के परिजन की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में तीनों आरोपियों को नामजद किया गया है । तीनों ही आरोपी धनतुरी गांव के रहने वाले हैं और बदमाश किस्म के युवक हैं। पुलिस तीनों ही आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...