19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यहमले की प्लानिंग कर रहे थे नक्सली तभी गढ़ में घुसे जवान,...

हमले की प्लानिंग कर रहे थे नक्सली तभी गढ़ में घुसे जवान, दो टॉप लीडरों को किया ढेर

Published on

सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। शनिवार को सुकमा के किस्टाराम इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक महिला और पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया था। मारे गए नक्सलियों के साथ से सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक मिले थे। 1 मार्च को इलाके में दोनों तरफ से फायरिंग हो रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक महिला और पुरुष नक्सली हैं जिनका नाम सोढ़ी लिंगे और पोड़ियाम हड़मा है। यह दोनों एरिया कमेटी मेंबर के सदस्य थे। इनके सिर पर इनाम भी घोषित था। यह सुरक्षाबलों के खिलाफ कई हुए हमलों में शामिल थे।

5-5 लाख का था इनाम
अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सलियों पर कुल 5-5 लाख का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, नक्सली बैठक ले रहे थे और हमले की तैयारी में थे। इसी दौरान जवानों ने नक्सलियो के खिलाफ कार्रवाई की। बता दें कि बस्तर में बीते 60 दिनों 67 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं।

नक्सलियों के पास से हथियार बरामद
अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए इन नक्सलियों से एक बीजीएल लांचर, 12 बोर राइफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि 28 फरवरी को जिला सुकमा डीआरजी और 203 कोबरा की संयुक्त पार्टी को गुंडराजगुड़ेम क्षेत्र में शीर्ष माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद एक सर्च अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शनिवार सुबह लगभग 9 बजे, गुंडराजगुडेम के घने जंगलों में सुकमा डीआरजी टीम और सशस्त्र माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ रुक-रुक कर चलती रही और फिर माओवादी के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद हुई।

नक्सलियों के खिलाफ होगी और सख्ती
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीएएफ और केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान पूरी तत्परता से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हुए लोकतंत्र की रक्षा और शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों में और अधिक सख्ती दिखाई जाएगी और इस दिशा में हमारे प्रयास और मजबूत होंगे।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this