6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यपड़ोसी करता था 14 साल की लड़की से रेप, पीड़िता ने रो-रोकर...

पड़ोसी करता था 14 साल की लड़की से रेप, पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Published on

ग्रेटर नोएडा,

ग्रेटर नोएडा में 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़की का पड़ोसी उसे पहले घर बुलाता था. फिर बेहोशी की दवा पिलाकर उससे रेप करता था. आरोपी ने उससे कई महीनों तक रेप किया. मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके का है.

पीड़िता ने 4 महीने बात परिजनों को आपबीती सुनाई तो वे भी हैरान रह गए. फौरन जेवर थाने में मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई. आरोपी के खिलाफ रेप और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता और उसके परिवार की काउंसलिंग कराई जा रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अमित रोज उसे अपने घर बुलाता था. फिर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप की वारदात को अंजाम देता था. वह इस बारे में किसी को ना बताने की धमकी भी देता था. बोलता था कि अगर किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

दो सगे भाइयों ने किया गैंगरेप
वहीं, हाल ही में नोएडा में दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से गैंगरेप किया. पीड़िता ने बताया कि पानी पिलाने के बहाने दोनों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया. फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही इसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता का कहना है मामला 24 अप्रैल का है. वीडियो दिखाकर दोनों भाई उसे ब्लैकमेल करते थे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे. इसी से दुखी होकर उसने 3 महीने बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...