7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ यात्रा के दौरान नेपाली महिला की दर्दनाक मौत, घोड़े की टक्कर...

केदारनाथ यात्रा के दौरान नेपाली महिला की दर्दनाक मौत, घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी

Published on

देहरादून/रुद्रप्रयाग:

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए आई नेपाल की महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। नेपाल निवासी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण इन दिनों जोरशोर से चल रहा है। मानसून की विदाई के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

देश-विदेश के श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। एक महीने पहले अतिवृष्टि के कारण यात्रा कुछ हद तक थम गई थी। यात्रियों की संख्या में भी कमी आई थी, लेकिन मार्ग सुचारू होने के बाद यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ गई है। यात्रा शुरू होने के बाद जिस तरह से तीर्थ यात्रियों का सैलाब केदारनाथ धाम में उमड़ रहा था। एक बार फिर उसी तरह से बाबा के दर पर श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आ रहा है।

खाई में गिरी नेपाल की महिला
आज बाबा केदार के दर्शन कर केदारनाथ धाम से गौरीकुंड लौट रही नेपाली मूल की महिला यात्री गिरवा कोइरीन पत्नी जोगिंदर कोइरीन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा में महिला यात्री को एक घोड़े से धक्का लग गया। अचानक लगे धक्के से महिला संभल नहीं पाई और गहरी खाई में गिर गई।

महिला के खाई में गिरने से वहां अफरातफरी मच गई, लेकिन खाई काफी गहरी होने के कारण कोई उसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट कोर्स के जवान खाई में उतरे। उन्होंने महिला का शव निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...