8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यनीतीश रिटायर हुए नहीं, बिहार BJP का बैकअप प्लान रेडी, इस नेता...

नीतीश रिटायर हुए नहीं, बिहार BJP का बैकअप प्लान रेडी, इस नेता के लाइमलाइट में आते ही खुले सारे पत्ते

Published on

पटना

मंत्रिपरिषद विस्तार की जो सूरत निकल कर आई है उससे एक बात तो साफ हो गई कि बिहार फतह की योजना बना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक थाती का बैकअप तैयार करने लगे हैं। जाहिर है उम्र और स्वास्थ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अभी से ही 2030 का चुनावी योजना बनानी शुरू कर दी है। हालांकि यह कोई आज या कल की सोच नहीं है। इस पर भाजपा के रणनीतिकार कुछ साल पहले से काम करने लगे थे। आइए समझते हैं भाजपा की इस रणनीति को…।

मंत्रिमंडल विस्तार के मायने!
बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर जो कुछ हुआ वह सामान्य विस्तार की तरह तो नहीं था। भाजपा ने अपनी आगामी राजनीति का मात्र एक ट्रेलर दिखाया है। लेकिन एक संदेश तो साफ दे दिया कि भाजपा अब नीतीश कुमार के भरोसे ही राजनीति नहीं करेगी। वह भविष्य की राजनीति को अपने आधार वोट को विस्तारित कर नीतीश कुमार के वोट बैंक का बैकअप तैयार करेगी।

इसी के तहत अब तक जो सवर्ण और वैश्य इनकी राजनीतिक दृष्टि के दो आंखों की तरह थे, अब इस कड़ी में लव और कुश का समावेश हो चुका है। यानी भाजपा जो अब तक 30 प्रतिशत वोट बैंक के प्लेटफॉर्म से राजनीतिक बिगुल फूंका करती थी अब वह उसमें लव कुश के लगभग 8 प्रतिशत वोट को शामिल करने का प्लान कर रही है।

इस प्लान के तहत अब भाजपा की सोच में केवल कुर्मी वोट के लिए नीतीश कुमार ही नहीं होंगे। अब उनके भी चेहरे कुर्मी कुशवाहा की राजनीति करेंगे। भले उनका प्रभाव एक खास क्षेत्र पर ही क्यों न हो। इस कड़ी में नीतीश कुमार का इस विस्तार से किनारा करना उतना महत्वपूर्ण नहीं रह गया जितना की भाजपा की तरफ से बतौर बैटिंग करने उतरे भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू और डॉ. सुनील कुमार का मंत्रिपरिषद में शामिल होना।

इतना भर ही नहीं, भाजपा में विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल कर केवट वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश भी कर डाली। यह जानते हुए भी कि नीतीश कुमार के वोट बैंक में लव कुश के साथ अतिपिछड़ा वोट भी शामिल है। यानी भाजपा आगामी राजनीति के परिप्रेक्ष्य में अब किसी तरह की चूक नहीं करने जा रही है।

यह कोई 2025 का प्लानिंग नहीं?
क्या नीतीश कुमार का बैकअप 2025 की प्लानिंग है? जी, नहीं! भाजपा ने इसे अपने प्लान के तहत एक्जीक्यूट तो साल 2022 से ही करना शुरू कर दिया था। यह वह समय है जब भाजपा को दूसरी बार नीतीश कुमार ने साथ छोड़ा था। भाजपा इस प्लानिंग में जुटते ही काम करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले नीतीश कुमार के विरुद्ध शंभु पटेल को खड़ा किया। उनका कद बढ़ाने को उन्हें राज्यसभा भेजा।

इस क्रम में भाजपा की नजर प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी पर पड़ी। तब भाजपा के रणनीतिकारों ने सम्राट चौधरी पर दांव खेला। उन्हें बतौर प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार के विरुद्ध खड़ा भी किया। यह भाजपाई भी मानते हैं कि सम्राट चौधरी को अब तक के प्रदेश अध्यक्ष से ज्यादा तरजीह मिली।

बिहार भ्रमण के लिए हेलीकॉप्टर तक उपयोग करने की छूट मिली। तब सम्राट चौधरी पूरे बिहार में नीतीश कुमार के विरुद्ध माहौल बनाते दिखे। सर पर पगड़ी भी बंधु और कहा कि नीतीश कुमार को सीएम पद से हटा कर ही पगड़ी खोलूंगा। 2024 में भाजपा ने कहार जाति से आने वाले भीम सिंह को राज्य सभा भेजा।

उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए में लाना
2024 लोकसभा चुनाव के पूर्व उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए के साथ लाने के पीछे भी नीतीश कुमार की ताकत को कम करना ही था। लव कुश वोट में सेंधमारी के तहत उन्हें एनडीए लाया गया। ऐसा इसलिए कि बिहार में कुर्मी से ज्यादा कुशवाहा का वोट है।

तो क्या नीतीश कुमार इसलिए असहमत थे?
राजनीतिक गलियारों की बात करें तो नीतीश कुमार भाजपा की सूची देख नाराज थे। भाजपा जिन चार लोगों को मंत्री बनाना चाहती थी उससे नीतीश कुमार सहमत नहीं थे। अब तक यही होता आया था कि कुर्मी कुशवाहा को संतुलित करना काम नीतीश कुमार का था और सवर्ण और वैश्य को भाजपा संतुलित करती थी। लेकिन इस बार जब नीतीश कुमार ने मंत्री नहीं बनाया तो भाजपा ने दो सवर्ण मंत्री बना कर अपने आधार वोट को और भी मजबूत कर डाला।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...