9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यनीतीश का बड़ा पॉलिटिकल गेम: SC आयोग में चिराग के बहनोई और...

नीतीश का बड़ा पॉलिटिकल गेम: SC आयोग में चिराग के बहनोई और मांझी के दामाद को मिली जगह, BJP को झटका देने की तैयारी!

Published on

पटना

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार को बूढ़ा, बीमार और अचेत बताते नहीं थकते। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार के लिए ऐसे ही शब्दों का प्रयोग करते हैं। पर, नीतीश कुमार की सियासी सूझबूझ से ऐसा परिलक्षित नहीं होता। उन्हें राजनीति का चाणक्य शायद उनकी इसी सूझबूझ के कारण कहा जाता है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जैसे धुरंधर राजनीतिक व्यक्ति से नीतीश ने ने सिर्फ बिहार की सत्ता छीनी, बल्कि उस स्थिति में पहुंचा दिया, जहां से उनकी पार्टी अपने बूते तो नहीं ही उठ पाई। 2015 से आरजेडी को अगर पुनर्जीवन मिला तो यह नीतीश कुमार के साथ का ही परिणाम था। शायद नीतीश कुमार की इस सियासी क्षमता का लालू को अनुमान था। तभी तो वर्षों पहले उन्होंने लोकसभा में कहा था कि नीतीश की आंत में भी दांत हैं।

नीतीश राजनीति के चाणक्य
नीतीश कुमार के राजनीतिक कौशल के कई उदाहरण मिल जाएंगे। सबसे बड़ा उदाहरण तो यही है कि उनकी पार्टी जेडीयू को अकेले सरकार बनाने भर विधायक कभी नहीं मिले। पर, वे 2005 से अब तक सीएम बनते आए हैं। इस बार भाजपा से उन्हें भय है। लेकिन सीएम की कुर्सी पर फिर वे विराजमान हो जाएं तो आश्चर्य नहीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू की स्थिति बेहद खराब हो गई। जेडीयू को अपने सहयोगी भाजपा से तकरीबन आधी सीटें मिलीं। जेडीयू 43 पर जीता तो भाजपा को 74 सीटें मिली थीं। इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें सीएम बनाया। आरजेडी के साथ नीतीश गए, तब भी उनकी सीएम की कुर्सी बरकरार रही।

नीतीश की दिखी चाणक्य बुद्धि
नीतीश राजनीति के चाणक्य हैं, यह अनुसूचित जाति आयोग के गठन में भी साफ-साफ दिखता है। यह सभी जानते हैं कि जीतन राम मांझी और चिराग पासवान से पूर्व में उनके रिश्ते कैसे रहे हैं। मांझी को कुछ दिनों के लिए नीतीश ने खड़ाऊं सीएम बनाया था। जब उन्होंने सीएम की कुर्सी वापस ले ली तो मांझी भड़क गए। उन्होंने जेडीयू से अलग होकर अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा बना ली। चिराग पासवान ने तो 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की लुटिया ही डुबो दी थी। इसके बावजूद नीतीश ने बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के गठन में अपनी इंजीनियरिंग का कमाल दिखा दिया। आयोग में चिराग पासवान के बहनोई और जीतन राम मांझी के दामाद को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी देकर नीतीश कुमार ने एक साथ कई निशाने साधे हैं।

चिराग और मांझी को साधा
रामविलास पासवान के दामाद (पहली पत्नी से) मृणाल पासवान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र कुमार मांझी को आयोग में उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली है। चिराग पासवान और जीतन राम मांझी नीतीश के इस उपकार के लिए यकीन उनके आभारी होंगे। मनमुटाव की स्थिति आई तो उनके घराने से ही नीतीश के शुभ चिंतक निकल आएंगे। यह भी संभव है कि टिकट बंटवारे में नीतीश कुमार की नहीं चली तो चिराग और मांझी की मदद से नीतीश अपना अलग कुनबा बना कर मैदान में उतर जाएं।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...