4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यनीतीश विरोध ने बनाई पीके और पप्पू की जोड़ी, एंटी इनकम्बेंसी के...

नीतीश विरोध ने बनाई पीके और पप्पू की जोड़ी, एंटी इनकम्बेंसी के रथ पर NDA सरकार की बलि लेना चाहते हैं प्रशांत किशोर?

Published on

पटना

सत्ता पलट कर सत्ता पर जनसुराज को काबिज कराने वाले जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर की भूमिका अब बदल गई है। इस नई भूमिका का चेहरा या तो भविष्यवक्ता का लगता है या फिर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी का। लगभग दो साल के कालखंड में बड़ा बदलाव यह दिख रहा है कि अब प्रशांत किशोर को लगता है कि जनसुराज में फिलवक्त सत्ता पलटने का दम खम नहीं है। पर इतना विश्वास है कि अब बतौर मुख्यमंत्री सत्ता मेंनीतीश कुमार नहीं रहेंगे। पहले जानते हैं कि प्रशांत किशोर कहते क्या है और क्यों ऐसा कह रहे हैं?

एंटी इनकम्बेंसी डुबो देगी नीतीश की लुटिया
जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर ने एक मीडिया को साक्षात्कार देने के क्रम में कहा कि राज्य में बदलाव तो तय है लेकिन वह जनसुराज ही होगा इसकी गारंटी नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में सत्ता का बदलना तय है। नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री इसलिए नहीं रहेंगे कि बिहार में बदलाव के लिए 60 फीसदी से ज्यादा जनता तैयार बैठी हुई है। बिहार में लोगों को इतनी परेशानी है कि इसके बाद एंटी इनकम्बेंसी ना हो यह संभव नहीं है। इसका असर यह होगा कि बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा। पर कौन बनेगा यह तीन चार माह बाद पता चलेगा।

उदय और प्रशांत के निशाने पर नीतीश
जनसुराज पार्टी के सक्रिय राजनीति में होने की बात जब चल पड़ी थी तब यह जानने की कोशिश भी हुईं थी कि प्रशांत किशोर के पीछे कौन? काफी दिनों तक इसे नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच अनबन से उपजी राजनीति का एक हिस्सा मान रहे थे। लेकिन प्रशांत किशोर के लक्जरी वैनिटी वाहन पर जब सरकारी तंत्र की नजर पड़ी तब इस रहस्य से पर्दा उठा। तब राजनीति के गलियारे में एक बार फिर उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नाम की चर्चा शुरू हुई।

कौन हैं उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह भाजपा की टिकट पर वर्ष 2004 और 2009 में पूर्णिया लोकसभा से चुनाव लड़े और दोनों ही बार सांसद बने। लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने यह सीट हथिया ली। और यहां से जदयू के संतोष कुशवाहा ने खम ठोका और जीत हासिल की। यही से पूर्णिया के पूर्व संसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अदावत शुरू हुई। 2019 में उदय सिंह ने भाजपा भी छोड़ा। और चर्चा तो यह भी है कि वर्ष 2024 की लोकसभा चुनाव में उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने नीतीश कुमार के प्रिय संतोष कुशवाहा को हराने में पप्पू यादव की मदद भी की।

नीतीश विरोध ने बनाई पीके और उदय की जोड़ी
जनसुराज पार्टी के निर्माण के पहले रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश नीत सरकार की असफलता को घूम घूम कर जनता के बीच परोसा। जनता का मूड एंटी इनकंबेसी की तरफ ले जाने की कोशिश की। और उस यात्रा की बदौलत वे आज ये कह रहे हैं कि 60 प्रतिशत जनता नीतीश कुमार की वापसी नहीं चाहते हैं। पर वे जनसुराज को चाहते हैं इस निष्कर्ष पर वे नहीं पहुंचे हैं। अभी कुछ माह बचे हैं तब यह भी क्लियर हो जाएगा कि जनता नीतीश कुमार का विकल्प किसे चुनती है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...