6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबीएसपी को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से...

बीएसपी को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा का चंदा

Published on

लखनऊ

कोरोना काल के बाद भी बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों को भर-भरकर चंदा मिला है लेकिन कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनका सूखा बरकार है। एडीआर ने राजनीतिक चंदे की रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक बहुजन समाज पार्टी को किसी ने 20 हजार रुपये से ज्यादा चंदा नहीं दिया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 सालों से लगातार बहुजन समाज पार्टी को किसी ने 20 हजार से ज्यादा चंदा नहीं दिया है। हालांकि बीजेपी समेत कई पार्टियों को कई गुना चंदा मिला है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020-21 में राष्ट्रीय पार्टियों को 3753 लोगों ने 20 हजार या उससे अधिक पैसा चंदे के तौर पर दिया है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल के बावजूद राजीनिक दलों को 20 हजार या उससे अधिक के रूप में 593 करोड़ रुपये मिले हैं। बीजेपी को बीस हजार या उससे ज्यादा मिलने वाली रकम बाकी पार्टियों को मिली रकम से कम से कम चार गुना ज्यादा है। बसपा ने 9 सितंबर को निर्वाचन आयोग में पार्टी की आय और व्यय का ब्यौरा दिया था जिसके मुताबिक बसपा को लगातार पंद्रहवें साल किसी ने 20 हजार या उससे ज्यादा का चंदा नहीं दिया। नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को 20 हजार या उससे ज्यादा के रूप में 2206 लोगों ने कुल 545.545 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...