6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यनोएडा : ऑफिस में कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने...

नोएडा : ऑफिस में कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने सहकर्मी को हिरासत में लिया

Published on

नोएडा,

नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में एक कर्मचारी ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली. जब अन्य कर्मचारियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने कंपनी के एक अन्य कर्मचारी को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना नोएडा के सेक्टर-9 स्थित एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस की है. यहां 32 वर्षीय युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय दीप के रूप में हुई है, जो प्राइवेट कंपनी में काम करता था. सूचना मिली थी कि दीप ने ऑफिस के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

नोएडा फेस-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित भड़ाना ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हर एंगल से जांच की जा रही है. मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.

घटना के बाद पुलिस ने कंपनी में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दीप के परिवार को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मौत का कारण आत्महत्या ही है या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this