6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यअब हिंदू पीछे नहीं हटेगा, बवाल और ऐक्शन के बीच भी राजा...

अब हिंदू पीछे नहीं हटेगा, बवाल और ऐक्शन के बीच भी राजा सिंह के तेवर बरकरार

Published on

नई दिल्ली

भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। उन्हें दो दिन पहले पैगंबर विवाद में जमानत मिली थी। पुलिस के कसते शिकंजे के बावजूद राजा सिंह के तेवर कम नहीं हुए हैं। उन्होंने नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि अब हिन्दू पीछे नहीं हटेगा। गिरफ्तारी से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री केसीआर को संदेश देते हुए राजा सिंह ने कहा कि न गोली, न फांसी और न जेल से हम डरते हैं।

पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें पुराने केसों के मद्देनजर हिरासत में लिया गया है। दो दिन पहले पैगंबर विवाद पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन, एक घंटे में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके विरोध में हैदराबाद में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ और सर तन से जुदा के नारे लगाए गए।

अब टी राजा सिंह ने नया वीडियो जारी किया। अपने नए वीडियो में राजा सिंह के तेवर बरकरार हैं। वीडियो के कैप्शन में राजा सिंह लिखते हैं, “मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हुं कि इस धर्म युद्ध मे हर हिन्दू हमेशा की तरह मेरा साथ देगा। जय श्री राम”

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...