14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यलाइट ठीक करने के बहाने पलंग पर गिराकर की अश्लील हरकत... पीएचडी...

लाइट ठीक करने के बहाने पलंग पर गिराकर की अश्लील हरकत… पीएचडी स्कॉलर बहू के साथ ससुर ने पार की हदें

Published on

आगरा

शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने पीएचडी स्कालर नवविवाहिता द्वारा अपने स्वसुर के खिलाफ दुष्कर्म के संगीन आरोपों के इन्वेस्टीगेशन के निर्देश एसीपी हरीपर्बत को दिए हैं। विवाहिता का आरोप है कि उस पर बुरी नियत रखने वाले उसके स्वसुर ने ससुराल में कई बार उसके कमरे में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शुक्रवार को दयालबाग शिक्षण संस्थान में पीएचडी कर रही स्वामी बाग निवासी एक युवती पुलिस कमिश्नर जे रवींद्र गौड़ से मिली और एक तहरीर देकर अपने स्वसुर पर यौन उत्पीडन के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी तीन महीने पहले इसी साल 11 मार्च को तरूण कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी 3, दशरथ कुंज, सी वेस्ट अर्जुन नगर, थाना-शाहगंज, आगरा से हुई। विवाह के बाद ससुराल मे उसका ससुर वीरपाल सिंह पुत्र श्री डम्बर सिंह मुझ पर बुरी नजर रखने लगा और घर में आते-जाते खाना व चाय देते समय मेरे साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगा और जबरिया मेरे विशेष अंगों को छूने व दबाने लगा।

मेरे कमरे की लाइट खराब कर दी फिर…
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जब पीड़िता ने आपत्ति की तो उसके पति तरूण कुमार व सास कृष्णा देवी ने मेरे साथ मारपीट की और कहा कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देगें। एक दिन वीरपाल सिंह ने मेरे कमरे की लाइट खराब कर दी और लाइट ठीक करने के बहाने कमरे में घुस आया और पलंग पर गिरा कर दबोच लिया और मेरे कपड़े फाड़ दिये और मेरे गुप्तांगो को छूने लगा, उस समय शाम के 5:30 बजे थे। शिकायत करने पर मुझे फिर मारा-पीटा गया।

मैं चीखी चिल्लाई तो वीरपाल चला गया…
इसके बाद 13 मई 2024 को सुबह 7 बजे के आस-पास मैं अपने कमरे में साड़ी पहन रही थी तभी वीरपाल सिंह रिवाल्वर लेकर कमरे में घुस आया और कहने लगा कि मैं जो करूं मुझे करने दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा और मुझे पलंग पर गिरा कर मेरे साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। इससे मुझे ब्लडिंग होना शुरू हो गई। मैं चीखी चिल्लाई तो वीरपाल चला गया।

बहन ने मुझे डॉक्टर पर दिखाया
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह अपनी बड़ी बहन लक्की चौधरी के पास दयालबाग पहुंची और उसे सारा किस्सा बताया। बहन ने मुझे डॉक्टर पर दिखाया जहां मेरा इलाज चला। मैंने इस घटना की विस्तृत तहरीर पुलिस के उच्चाधिकारियों को दो बार भेजी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

कार्रवाई नहीं हुई तो कर लूंगी सुसाइड
शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मिल कर अपनी व्यथा कथा सुनाई और मौखिक रूप से कहा कि वह बहुत दुःखी और परेशान हैं उसे अपना जीवन व्यर्थ लग रहा है। ससुराली जन उसे समाज में बदनाम कर रहे हैं यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह सुसाइड कर लेगी। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद एसीपी हरीपर्बत को निष्पक्षता पूर्वक जांच करने और पीड़िता का मेडिकल करा कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...