13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यकमेटी की निगरानी में होगी रंगाई-पुताई... संभल जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद...

कमेटी की निगरानी में होगी रंगाई-पुताई… संभल जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश!

Published on

प्रयागराज,

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की जामा मस्जिद को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि मस्जिद की रंगाई-पुताई तीन सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी की निगरानी में होगी, ताकि मस्जिद के ऐतिहासिक और संरचनात्मक महत्व को कोई नुकसान न पहुंचे.

हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, इस कमेटी में तीन सदस्य शामिल होंगे, जिनमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का एक विशेषज्ञ होगा, जो यह देखेगा कि मस्जिद की ऐतिहासिक संरचना को किसी तरह की क्षति न हो. वहीं एक वैज्ञानिक भी शामिल होगा, जो रंगाई-पुताई में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का विश्लेषण करेगा. इसी के साथ प्रशासन का एक अधिकारी कार्य की निगरानी करेगा.

तीन सदस्यीय कमेटी आज ही मस्जिद परिसर का निरीक्षण करेगी. निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि बिना किसी संरचनात्मक नुकसान के रंगाई-पुताई कैसे की जा सकती है. हाईकोर्ट ने कमेटी को आदेश दिया है कि कल सुबह 10 बजे तक इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाए. रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि मस्जिद की रंगाई-पुताई किस तकनीक से की जाएगी? किन रंगों और सामग्रियों का उपयोग होगा? संरचना को बचाने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जाएंगे?

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने यह फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि मस्जिद के मूल ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. कोर्ट ने प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्य को विशेषज्ञों की देखरेख में ही पूरा करें. इस फैसले के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं. संभल जामा मस्जिद की ऐतिहासिकता को देखते हुए हाईकोर्ट ने बेहद संतुलित और सावधानीपूर्वक निर्णय लिया है, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहे. अब सबकी निगाहें तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसे कल हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...