6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग, एक...

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग, एक आर्मी जवान घायल

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना बट्टल इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात जवान के साथ शुक्रवार को हुई. सीमा पार से आई गोली के कारण जवान घायल हो गए, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि इस गोलीबारी के पीछे पाकिस्तानी सेना या आतंकवादियों का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पिछले सप्ताह में भी एलओसी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा आईईडी हमले और पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है.

कैप्टन समेत दो भारतीय सैनिक हो गए थे शहीद
11 फरवरी को अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी हमले ने देश को झकझोर दिया, जिसमें एक कैप्टन समेत दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था.

सेना की तरफ से जारी किया गया था बयान
भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान में बीते दिनों बताया था कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम बरकरार है और दोनों सेनाओं के बीच सहमति के मुताबिक इसका पालन जारी है. यह बयान जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए फायरिंग की थी.

सेना ने जारी बयान में कहा, “नियंत्रण रेखा पर क्रॉस एलओसी फायरिंग और संदिग्ध आईईडी विस्फोट की कुछ छिटपुट घटनाओं के कारण तनाव को स्थापित तंत्र के माध्यम से निपटाया जा रहा है. भारी-कैलिबर हथियारों से गोलीबारी की घटना नहीं हुई है. नियंत्रण रेखा पर छोटी-मोटी घटनाएं अभूतपूर्व नहीं हैं.” भारतीय सेना ने आगे कहा कि उसने उचित स्तर पर पाकिस्तानी सेना के समक्ष चिंता जताई है

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this