10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यपलटूराम, पेट में दांत, सांप.. बिहार विधानसभा में आज खूब सुनाती रही...

पलटूराम, पेट में दांत, सांप.. बिहार विधानसभा में आज खूब सुनाती रही BJP, मुस्कुराते रहे नीतीश

Published on

बिहार विधानसभा में आज नजारा अलग था। पिछले महीने तक सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठने वाले साथी बदल गए थे। साथी का लहजा बदल गया था। दरअसल, बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान बीजपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने जमकर हमला बोला। तारकिशोर ने नीतीश को पलटूराम से लेकर कई उपमाओं से संबोधित किया। सदन में तेजस्वी यादव के बगल में बैठे नीतीश इन आरोपों पर चुपचाप मुस्कुराते रहे।

पेट में दांत, पलटीमार.. तारकिशोर का नीतीश पर हमला
तारकिशोर ने कहा कि कभी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश के अंतड़ी में दांत है, लालू ने कहा था कि जब जब नीतीश बीमारी का बहाना बनाएं तो समझ लो कि पलटी मारने की तैयारी चल रही है।

नीतीश केंचुल छोड़ते हैं
बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश की बिहार में कोई क्रेडिबिलिटी नहीं, खुद नहीं बोलते और दूसरों से बुलवाते हैं। ये हमेशा फील्डिंग करते रहते हैं। 2017 में लालू यादव ने नीतीश कुमार की तुलना सांप से की थी। कहा था कि हर दो साल में नीतीश केंचुल छोड़ते हैं, मतलब गठबंधन की अदला बदली करते हैं। अगली बार ये केंचुल कब छोड़ेंगे, RJD वाले सावधान रहें।

शेर-शायरी से नीतीश पर निशाना
तारकिशोर ने कहा कि नीतीश अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही पाला बदलते रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है। इतिहास की गहराइयों में जाकर नीतीश जी कभी अकेले चिंतन कीजिएगा। लेकिन स्वार्थ में ऐसी चीजें धुंधली दिखाई देंगी। बशीर बद्र का एक शेर है- घरों पर नाम थे, नामों के साथ ओहदे थे, बहुत तलाश की लेकिन आदमी नहीं मिले। हर बार सीएम इस्तीफा देते हैं लेकिन उप मुख्यमंत्री बदल जाता है।

नीतीश उपमुख्यमंत्रियों को आउट करते रहते हैं
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे बल्लेबाज हैं जो उपमुख्यमंत्रियों को रन आउट कर आते रहते हैं लेकिन खुद बल्लेबाजी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठवीं बार शपथ ली है हर बार उपमुख्यमंत्री बदला है। आज मैं इस तरफ हूं कभी तेजस्वी यादव इस तरफ थे।सीएम नीतीश कुमार के बगल में बैठे तेजस्वी यादव भी तारकिशोर प्रसाद के भाषण पर मुस्कुराते रहे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...