13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यपटना टेरर मॉड्यूल: 15 हजार युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग, हवाला से...

पटना टेरर मॉड्यूल: 15 हजार युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग, हवाला से फंडिंग… आरोपियों ने किए बड़े खुलासे

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में आरोपी अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने एसआईटी को बताया कि अब तक वे बिहार के 15 हजार से ज्यादा युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे चुके हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले आक्रोशित युवाओं का चयन किया. इस कड़ी में राज्य के 15 जिलों में कैंप ऑफिस खोला गया. पूर्णिया में पीएफआई का हेडक्वार्टर बनाया गया. पूर्णिया को इसलिए हेडक्वार्टर के रूप में इसलिए चुना गया, क्योंकि सीमांचल से आने वाले युवाओं की संख्या संगठन में ज्यादा बताई जा रही है.

दोनों आरोपियों ने एसआईटी के सामने माना कि ट्रेनिंग देने के लिए बेरोजगार और अनपढ़ युवाओं को वे टारगेट करते थे. अपने संगठन से जोड़ने के लिए उनका ब्रेनबॉश करते थे. उन्हें कई तरह की बातें बताई जाती थीं. इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए तैयार होते थे.

पुलिस के हाथ अहम सबूत
बता दें कि फुलवारी शरीफ के नया टोला से 11 जुलाई को पटना पुलिस ने अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन को अपनी गिरफ्त में लिया था. शुरुआती पूछताछ के बाद 13 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया. पूछताछ के लिए 16 जुलाई को उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों से एसआईटी ने अलग-अलग पूछताछ की. जब दोनों के बयान अलग-अलग मिले, तो उन्हें आमने-सामने बैठाया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बरगलाने की भी कोशिश की. इस बीच पूर्णिया हेडक्वार्टर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन दफ्तर वहां बंद मिला. वहां आने वाले लोगों के नाम का रजिस्टर पुलिस के हाथ लगा है. जिसपर मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. सभी नंबरों को खंगाला जा रहा है.

रिमांड पर लिए गए दोनों शख्स से PFI की फंडिंग को लेकर सवाल पूछे गए. उनसे पूछा गया कि कब किसने और कितने रुपए दिए? PFI के बैंक अकाउंट में करीब 90 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का सबूत मिला है. आशंका जताई जा रही है कि हवाला के जरिए PFI को रुपयों की फंडिंग की जाती थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...