13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यमुंडन संस्कार से लौट रहे थे लोग और रास्ते में मौत का...

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे लोग और रास्ते में मौत का तांडव, 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Published on

आरा

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो पर सभी सवार लोग गुप्ता धाम से एक बच्चे का मुंडन करा कर वापस गांव लौट रहे थे।

भोजपुर में भयानक हादसा
पुलिस के मुताबिक, पटना के दाउदपुर गांव के रहने वाले नारायण महतो के पुत्र के मुंडन को लेकर कई लोग कैमूर जिले के गुप्ता धाम गए थे। सभी लोग पूजा अर्चना के बाद एक ऑटो पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो में पेट्रोल समाप्त हो गया।

ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 4 की मौके पर मौत
ऑटो का चालक पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप के पास मुड़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के फतेहपुर थाना राघोपुर नौका पट्टी निवासी मनोज महतो का पुत्र अजित कुमार, वैशाली जिले के छवासिया गांव की सुहागी देवी, पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी सुहाग्या देवी और सिरातिया देवी के रूप में हुई है।

5 से 6 लोग हुए जख्मी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत, बचाव कार्य में जुट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में पांच से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...