11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में दिवाली पर सिर्फ दो घंटे पटाखे फोड़ पाएंगे लोग, कांग्रेस...

कर्नाटक में दिवाली पर सिर्फ दो घंटे पटाखे फोड़ पाएंगे लोग, कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं को घेरा

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक में दिवाली के मौके पर राज्य सरकार ने सिर्फ दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है जिसको लेकर वहां राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस सरकार द्वारा पटाखे फोड़ने को लेकर जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों की बीजेपी नेताओं ने आलोचना की है.

सरकार ने केंद्र के दिशा-निर्देश का दिया हवाला
वहीं सरकार के फैसले को लेकर वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के आदेशों का पालन है, जिसमें पटाखे फोड़ने के लिए केवल दो घंटे का समय दिया गया है. इस दौरान ग्रीन पटाखों को जलाने की ही अनुमति है, जिनका साउंड डेसिबल स्तर 125 से कम होना चाहिए.

मंत्री खंड्रे ने यह भी कहा कि यदि केंद्र सरकार अपने आदेश में बदलाव करती है और पटाखे फोड़ने के लिए अधिक समय की अनुमति देती है, तो वे इन प्रतिबंधों को हटाने पर विचार करेंगे. ईश्वर खंड्रे ने भाजपा नेता यतनाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यतनाल मुझसे व्यक्तिगत नाराजगी रखते हैं क्योंकि मैंने उनकी कंपनी के लिए प्रदूषण मंजूरी नहीं दी, इसी वजह से उन्होंने मुझे निशाना बनाया है और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी पोस्ट की है.’

बीजेपी ने फैसले पर उठाए सवाल
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि पटाखे केवल रात 8 से 10 बजे के बीच ही फोड़े जाएं और इस दौरान केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग किया जाए. इस पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये प्रतिबंध केवल हिंदू त्योहारों जैसे गणेश चतुर्थी और दीपावली पर ही लागू किए जाते हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं को घेरा
उन्होंने आगे कहा, ‘मंत्री प्रह्लाद जोशी को अपने ही सरकार के आदेशों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बारे में जानकारी नहीं है. अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट और अपनी ही सरकार के फैसलों पर सवाल उठाना चाहिए.’ वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने केवल केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...