11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यओडिशा : बीजेपी को रोकने का प्लान? पटनायक ने मुर्मू के जिले...

ओडिशा : बीजेपी को रोकने का प्लान? पटनायक ने मुर्मू के जिले में शुरू किए प्रोजेक्ट

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली ऐसी महिला हैं जो इस पद पर पहुंची हैं. ऐसे में बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस मौके को भुनाया जाए और आदिवासी बहुल इलाकों में अपनी पैठ बढ़ाई जाए. लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस रथ को रोकने की तैयारी कर ली है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह जिला मयूरभंज में दो सिंचाई परियोजनाएं शुरू की हैं.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को मयूरभंज जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन दोनों प्रोजेक्ट से 27,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचित करने में मदद मिलेगी और करीब 2.5 लाख किसानों को फायदा होगा.

इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा- मैं पंडित रघुनाथ मुर्मू की इस धरा को नमन करता हूं. देशभर में मयूरभंज को अपनी कला और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है. मयूरभंज की बेटी, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से हर ओडिशावासी आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है. मुझे मयूरभंज में इन दो सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए बड़ी खुशी हो रही है. इससे जिले के किसानों को बहुत फायदा होगा.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदिवासियों के लिए शुरू किए गए कामों का फल अब मिलने लगा है. शिक्षा और रोजगार के माध्यम से आदिवासियों को सशक्त करने की राज्य सरकार की योजना अब काफी आगे तक पहुंच गई है. आदिवासी समुदाय से आने वाले बच्चे अपनी योग्यता और कौशल के बल पर पूरे देश में नाम कमा रहे हैं.

नवीन पटनायक स्वर्णरेखा नदी पर रासगोविंदपुर में मल्टी-पर्पज सिंचाई परियोजनाएं शुरू की हैं. इससे मयूरभंज जिले में 17,000 हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि सिंचित होगी. इस परियोजना पर करीब 685 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. वहीं जिले के 50,000 किसान लाभान्वित होंगे.

मूल तौर पर इस परियोजना का प्रस्ताव जून 1994 में तैयार किया गया था. इन परियोजनाओं का मकसद मयूरभंज और बालासोर जिले में कुल 1.14 लाख हेक्टेयर इलाके को सिंचित बनाना है. इसमें से 50,000 हेक्टेयर क्षेत्र पहले से सिंचित बनाया जा चुका है.

इसके अलावा उन्होंने देव नदी पर हटीबाड़ी में भी एक सिंचाई परियोजना शुरू की है. इसका मूल प्रस्ताव 1992 में तैयार हुआ था. इससे मयूरभंज और किओनझार जिलों में 10,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचित बनाने में मदद मिलेगी. इससे करीब 2 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा.

Latest articles

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

बीएचएल का संघर्ष और उपेक्षित निष्ठा: महेश मालवीय के 51 वर्षों की तपस्या

भोपाल राजनीति में अक्सर शोर मचाने वालों को जगह मिल जाती है, लेकिन वैचारिक निष्ठा...

भेल कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी, अब 53.4% की दर से होगा भुगतान

भोपाल सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने हजारों कर्मचारियों...

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...