12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान से मैच खेलना गलत…. विजय शाह को लेकर भी PM मोदी...

पाकिस्तान से मैच खेलना गलत…. विजय शाह को लेकर भी PM मोदी पर पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा हमला

Published on

मुंबई

पहलगाम आतंकी हमले और फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को लेकर राजनीतिक गरमाई हुई है। सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पूछा है कि बीसीसीआई सरकार से बड़ा नहीं है, अगर पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन कर रहा है तो ऐसे देश के साथ मैच खेलने का फैसला गलत है। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि देश ने युद्ध के दौरान भी पारदर्शिता बनाए रखी है। 1965 में नेहरू, 1971 में इंदिरा गांधी और कारगिल युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी नियमित रूप से संसद को जानकारी देते थे।

तीन साल में 3 बार लड़ा चुनाव
चव्हाण ने कहा कि आज प्रधानमंत्री न तो जनता के सामने आते हैं, न प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और न ही संसद का सत्र बुलाते हैं। पीओके को लेकर भारत सरकार की स्पष्ट नीति होनी चाहिए, लेकिन वह नजर नहीं आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आगे बोलते हुए कहा कि यद्यपि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लाभ दिखाए जा रहे हैं, लेकिन ब्रिटिश संसदीय प्रणाली में लोकसभा या विधानसभा कभी भी भंग की जा सकती है। उन्होंने कहाकि मैंने खुद तीन साल में तीन बार, 1996, 1998 और 1999 में लोकसभा चुनाव लड़ा है। इसका मतलब यह है कि लोकसभा कभी भी भंग हो सकती है और फिर बचे हुए कार्यकाल के लिए अलग से चुनाव कराने होंगे।

एक घंटे में हटा सते थे पीएम
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बारे में बात करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अगर पीएम मोदी की इच्छा होती तो वह एक घंटे के भीतर विजय शाह को मंत्री पद से हटा सकते थे, लेकिन मोदी ऐसा करते नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने मंत्रियों में आदिवासी वोट बैंक नजर आ रहा है। लेकिन विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को बहुत गलत जवाब दिया है। यह अत्यंत निंदनीय है कि इस मामले में न्यायालय की कड़ी आलोचना के बावजूद भी इस मंत्री का समर्थन किया जा रहा है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...