9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपुणे गैंगरेप केस में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी हिरासत में...

पुणे गैंगरेप केस में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी हिरासत में लिया

Published on

पुणे,

पुणे पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ गैंगरेप के मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है. पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने आजतक से इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बोपदेव घाट गैंगरेप केस में एक आरोपी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

ये घटना 3 अक्टूबर की देर रात को हुई थी, जब 21 वर्षीय छात्रा बोपदेव घाट इलाके में एक दोस्त के साथ टहलने निकली थी. हमलावरों ने कथित तौर पर पीड़िता और उसके दोस्त दोनों पर हमला किया, उसके दोस्त को बांस के डंडों से पीटा और उसे चाकू की नोक पर धमकाया.इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को बेल्ट से बांध दिया, जिसके बाद तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना के बाद पुणे पुलिस ने अपराध शाखा और जांच दल के 300 से ज्यादा अधिकारियों को शामिल करते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान 200 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई. पीड़िता के दोस्त द्वारा बताई गई पहचान के आधार पर 2 संदिग्धों के पुलिस ने स्केच तैयार कराए. और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि गैंगरेप के मामले में एक आरोपी हिरासत में लिया है, इस अपराध में शामिल उसके 2 साथियों की तलाश की जा रही है.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...