9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यलॉरेंस के एनकाउंटर की साजिश रच रही पंजाब पुलिस, वकील ने लगाए...

लॉरेंस के एनकाउंटर की साजिश रच रही पंजाब पुलिस, वकील ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पंजाब पुलिस पर लॉरेंस बिश्नोई का फेक एनकाउंटर या अन्य किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की आशंका जताते हुए सनसनीखेज आरोप लगाया है। वकील विशाल चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस 24 सितंबर को लॉरेंस की अदालत में पेशी के दौरान इस प्रकार की घटना को अंजाम दे सकती है।

वकील ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पंजाब पुलिस को इस संबंध में अलर्ट भी भेजा गया है। विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान पंजाब पुलिस बिश्नोई का अपने ही साथियों की मदद से फेक एनकाउंटर कर सकती है या फिर राइवल गैंग को मौका देकर उसकी हत्या करा सकती है। इसके अलावा सुरक्षा में खामियां पैदाकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई पिछले कई महीनों से पंजाब पुलिस की कस्टडी में है।

पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर गोलियों बरसकार हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की साजिश के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आया था। इसके चलते पंजाब पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की थी। इसके बाद से लॉरेंस पंजाब पुलिस की हिरासत में है।

इससे पहले भी बिश्नोई ने पंजाब पुलिस से एनकाउंटर की आशंका जताते हुए पटियाला हाउस कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई थी। पांच जून को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बिश्नोई की पुलिस हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया था।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...