8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबक्सर ट्रिपल मर्डर पर गरमाई सियासत, JDU ने जारी की तेजस्वी के...

बक्सर ट्रिपल मर्डर पर गरमाई सियासत, JDU ने जारी की तेजस्वी के साथ तस्वीर, जानें पूरा मामला

Published on

बक्सर

बिहार के बक्सर में बालू को लेकर हुए एक मामूली झगड़े में चार लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। जेडीयू ने इस हत्याकांड में आरजेडी का हाथ बताया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव मर्डर केस के एक आरोपी के साथ दिख रहे हैं। नीरज कुमार ने इस तस्वीर को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे विपक्ष का हाथ है।

बक्सर मर्डर मामले पर पटना से बयानबाजी
दरअसल, बक्सर में बालू रखने के विवाद में गोलीबारी हुई और तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक आदमी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। जेडीयू ने इसे ‘विपक्ष प्रायोजित हिंसा’ कहा है। उन्होंने आरजेडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड के एक आरोपी, संतोष यादव की तस्वीरें तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को दिखाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि अपराधी आरजेडी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पूरी घटना विपक्ष ने करवाई है।

नीरज कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना
नीरज कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में संतोष यादव, तेजस्वी यादव का स्वागत कर रहा है। बाकी दो तस्वीरों में वो आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री-सांसद सुधाकर सिंह के साथ खड़ा है। नीरज कुमार ने कहा कि संतोष यादव, जिस पर बक्सर गोलीकांड को अंजाम देने का आरोप है, वो चुनाव के समय आरजेडी के लिए काम कर रहा था। उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा कि अब वह कौन सी कहानी सुनाएंगे? अब कौन-सी स्क्रिप्ट पढ़ेंगे तेजस्वी यादव? बक्सर पर बकार निकालेंगे? रीतलाल पर साजिश का राग था, अब आपके ‘दुलरुआ’ अपराधी संतोष यादव ने तिवारी सिंह यादव समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी। इस पर क्‍यों मौन व्रत? अपराधी चाहे जिसका भी दुलरुआ हो, कानून के जबड़े से नहीं बचेगा!

बालू रखने के झगड़े में चार की मौत
नीरज कुमार ने एक वीडियो में कहा कि ये विपक्ष द्वारा करवाई गई हिंसा है। तेजस्वी यादव को इस पर भी बयान देना चाहिए, लेकिन वे चुप हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी का भी प्रिय क्यों न हो, वह कानून से बच नहीं सकता। ये खूनी संघर्ष बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुआ था। यहां सरकारी जमीन पर बालू गिराने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में पांच भाइयों पर अंधाधुंध गोली चलाई गई, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...