8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यकब्जे की जंग बढ़ी, शिवसेना कार्यालय में शिंदे की तस्वीर लगाने से...

कब्जे की जंग बढ़ी, शिवसेना कार्यालय में शिंदे की तस्वीर लगाने से बवाल

Published on

मुंबई

शिवसेना पर हक की लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है और हिंसक हो चली है। डोंबिवली में मंगलवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एकनाथ शिंदे गुट के समर्थक शिवसेना के दफ्तर में घुस गए। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग शिवसेना की केंद्रीय शाखा में घुस गए और एकनाथ शिंदे एवं सांसद श्रीकांत शिंदे की तस्वीरें लगा दीं। ये लोग ड्रिल मशीन लेकर आए थे और दीवारों पर छेद करके तस्वीरें लगा दीं। इसके चलते तनाव फैल गया। उद्धव ठाकरे के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और झड़प भी हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है।

फिलहाल शिवसेना पर हक की लड़ाई चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लेकिन उससे पहले एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से तनाव जरूर बढ़ गया है। एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर डोंबिवली में शिवसेना की केंद्रीय शाखा में घुस गए। ये एक ड्रिल मशीन लेकर आए थे। शिवसेना की शाखा में घुसकर इन कार्यकर्ताओं ने ड्रिल मशीन से दीवार में छेद कर एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की तस्वीरें वहां लगा दीं। अभी तक शिवसेना की इस केंद्रीय शाखा में बालासाहेब ठाकरे, आनंद दिघे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की तस्वीरें थीं।

सरकार के बाद पार्टी पर दावा मजबूत कर रहे एकनाथ शिंदे
इसके चलते शिवसैनिकों और शिंदे समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। बता दें कि बीते करीब डेढ़ महीनों से एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट में टकराव चल रहा है। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 56 विधायकों में से 40 को अपने साथ लेकर भाजपा संग सरकार बना ली है। यही नहीं शिवसेना के 19 लोकसभा सांसदों में से एक दर्जन का समर्थन होने का भी दावा एकनाथ शिंदे गुट कर रहा है। इसके साथ ही उसने चुनाव आयोग में खुद को ही असली शिवसेना का नेता होने का भी दावा किया है। इस बीच डोंबिवली की घटना ने तनाव और गहरा कर दिया है। बीते कई दिनों से इस इलाके में शिवसैनिकों और एकनाथ शिंदे समर्थकों के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है।

एकनाथ शिंदे गुट का आज से शुरू हो रहा सदस्यता अभियान
इस बीच इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। आज से ही एकनाथ शिंदे गुट समर्थक डोंबिवाली में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चल रहा है। माना जा रहा है कि सरकार बनाने के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी में एकनाथ शिंदे गुट जुट गया है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...