7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर का 100 दिन और 50,00,000 वाला प्लान! BJP के साथ...

प्रशांत किशोर का 100 दिन और 50,00,000 वाला प्लान! BJP के साथ नीतीश और लालू- तेजस्वी की उड़ी नींद

Published on

पटना

बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी अब पूरी तरह से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उससे पहले विशेष प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है। जन सुराज पार्टी की ओर से जन सुराज विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उद्देश्य है बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देना। इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में प्रतिदिन 1500 जन सुराज संवाद के तहत गांव-पंचायत में बैठक आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे प्रदेशभर में जनता को जागरूक करने तथा संगठन विस्तार को मजबूती मिलेगी।

100 दिन में 50 लाख
सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक बैठक से कम से कम 50 सदस्य बनने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन बैठकों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों समेत अन्य वर्गों को विशेष तौर पर चिन्हित कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। जन सुराज के नेताओं और पदाधिकारियों को दिन के कम 3 संवाद कार्यक्रम करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रशांत किशोर के आह्वान पर जन सुराज के नेता 2 मार्च से इस कार्यक्रम में लग गए हैं। कुल मिलाकर 100 दिनों में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ देना है।

पार्टी विस्तार कार्यक्रम
पार्टी के मुताबिक जन सुराज ने पहले दिन ही अपने लक्ष्य को हासिल कर किया है और पूरे बिहार में अलग-अलग गांवों में 1500 से अधिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जन सुराज अभियान का उद्देश्य जनता के बीच संवाद स्थापित कर बिहार में एक बेहतर वैकल्पिक राजनीति की नींव रखना है। जन सुराज विस्तार अभियान के लक्ष्य के माध्यम से समाज के सभी वर्गों—महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, व्यापारी वर्ग समेत हर तबके को जोड़ने का प्रयास करेगा।

जन सुराज एक्टिव
जन सुराज विस्तार अभियान के तहत बिहार के प्रत्येक प्रखंड में हर दिन तीन जन सुराज संवाद बैठकें आयोजित की जाएगी, जिससे गांव-गांव तक इस अभियान की पहुंच बनेगी। इन बैठकों में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और समाधान के लिए जन सुराज की विचारधारा पर संवाद होगा। इस ऐतिहासिक अभियान से प्रदेशभर में राजनीतिक जागरूकता को बल मिलेगा और बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की नींव रखी जाएगी। जन सुराज का यह प्रयास राज्य को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...