12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यप्रयागराज: महाकुंभ में भगदड़ की अफवाह फैलाने पर सात सोशल मीडिया अकाउंट...

प्रयागराज: महाकुंभ में भगदड़ की अफवाह फैलाने पर सात सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्शन, FIR दर्ज

Published on

प्रयागराज ,

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सात अकाउंट्स पर FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि इन अकाउंट्स ने गाजीपुर में नदी किनारे मिले शवों के पुराने वीडियो को महाकुंभ में भगदड़ से जोड़कर पोस्ट किया था. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस को कुछ पोस्ट मिलीं, जिनमें दावा किया गया था कि महाकुंभ प्रयागराज का डंका बजाया जा रहा है, लेकिन गंगा में लाशें तैर रही हैं. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गए.

पुलिस ने जांच में पाया गया कि वीडियो वर्ष 2021 में गाजीपुर में नदी किनारे मिले शवों का था. इसे महाकुंभ से जोड़कर झूठी अफवाह फैलाई जा रही थी. प्रयागराज कुंभ मेला पुलिस ने इस दावे को फर्जी बताया और इसका खंडन किया.

पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की कार्रवाई
अफवाह फैलाने और सरकार व पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश करने वाले सात सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है. इन सभी के खिलाफ कुंभ मेला कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई
1) Yadavking000011 (@Yadavking000011) – इंस्टाग्राम
2) Komal Yadav (@komalyadav_lalubadi94) – इंस्टाग्राम
3) Amar Nath Yadav (amar_ydvkvp_5354_) – मेटा थ्रेड
4) Banwari Lal – Bairwa (@B_L__VERMA) – ट्विटर (एक्स)
5) Kavita Kumari (@KavitaK22628) – ट्विटर (एक्स)
6) Sonu Chaudhary (SonyChaudhary70) – ट्विटर (एक्स)
7) Putul Kumar Kumar (@Puatulkumar9795) – यूट्यूब

पुलिस ने कहा है कि ऐसी भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम जनता से भी अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे किसी भी खबर को शेयर न करें.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this