8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यप्रयागराज: BHS स्कूल के सामने बमबाजी, मच गई अफरातफरी

प्रयागराज: BHS स्कूल के सामने बमबाजी, मच गई अफरातफरी

Published on

प्रयागराज,

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागरज में शुक्रवार दोपहर स्कूल के सामने दिनदहाड़े बमबाजी की गई. इससे आसपास के लोग डर गए. बमबाजी के बाद बदमाश फरार हो गए. हालांकि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सिविल लाइंस के नामी स्कूल बीएचएस के सामने बदमाशों ने बमबाजी की और वहां से भाग गए. इस दौरान अभिभावकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि उस वक्त स्कूल की छुट्टी नहीं हुई थी, जिससे हादसा होने से टल गया. स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई. स्कूल प्रशासन ने सिविल लाइंस पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

इस घटना पर बीएचएस स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल के मुख्य द्वार पर अराजक तत्वों ने बम फेंक दिया और फरार हो गए. उस समय बच्चों की छुट्टी होने वाली थी. लेकिन बच्चे बाहर नहीं निकले थे. ये लोग कौन थे पता नहीं. हमने सिविल लाइंस पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...