10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यप्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया...

प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के अरैल की ओर पड़ने वाले सेक्टर 23 में रविवार रात फिर से आग लग गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया. फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं है. आग लगने की वजह गैस सिलेंडर को बताया जा रहा है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, महाराजा भोग नाम के खान-पान की दुकान में आग लगी.

दो दिन पहले भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी. तब आग सेक्टर-18 में शंकराचार्य मार्ग स्थित एक शिविर में लगी थी. घटना में कई टेंट जलकर राख हो गए थे. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड ने बड़ी अनहोनी से पहले तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया.

घटनास्थल के पास शिविर में मौजूद लोगों के मुताबिक, आग में लगभग 100 टेंट जल गए. उनका कहना था कि आग की लपटें पीछे की तरफ से आई थीं, देखते-देखते लपटों ने पूरे टेंट को आगोश में ले लिया. आग लगने के बाद लोग अपने-अपने टेंट से भागने लगे. हालांकि, 5-10 मिनट के भीतर ही दमकल गाड़ियां आ गईं और आग बुझा ली गई.

30 जनवरी को लगी थी आग
गौरतलब हो कि इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लग गई थी. इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे. वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर-19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, दोनों ही बार फायर ब्रिगेडकर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this