8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपंजाब : बठिंडा हादसे में 8 लोगों की मौत... PM मोदी ने...

पंजाब : बठिंडा हादसे में 8 लोगों की मौत… PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Published on

बठिंडा,

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और बस में सवार कई लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.

दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- पंजाब के बठिंडा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बठिंडा, पंजाब में एक बस दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे गहरा दुख हुआ. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों.’

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this