9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यपंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने रचाई शादी, मोहाली के...

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने रचाई शादी, मोहाली के गुरुद्वारे में पति संग टेका मत्था

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब की कैबिनेट मंत्री और खरड़ से AAP विधायक अनमोल गगन मान ने वकील शहबाज सिंह सोही के साथ शादी रचा ली है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनमोल गगन मोहाली स्थित जीरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंध गईं. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अपनी मंत्री की शादी में पहुंचे थे, जहां उन्होंने नव दंपति को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

अनमोल गगन के पति शहबाज एक कारोबारी घराने से हैं. उनका जीरकपुर में रियल एस्टेट का काम है. शहबाज का परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है. गुरुद्वारे में आनंद कारज के समय शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी पहनी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी, जबकि मंत्रीजी गुलाबी लहंगा पहने हुए थीं.

2022 में पहली बार बनीं विधायक
चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज्यादातर समय बिताने वाली अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं. उन्होंने चुनाव के दौरान अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हराया था. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया. भगवंत सरकार में उन्हें पर्यटन, संस्कृति, श्रम और निवेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई.

पंजाबी गायक हैं अनमोल गगन मान
बता दें कि अनमोल गगन मान पेशे से पंजाबी गायब हैं. आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई गाने गाए. इसके बाद वह 2020 में AAP में शामिल हो गईं. जब 2022 में विधानसभा चुनाव हुए तो उन्होंने खरड़ सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. जिसके बाद भगवंत मान सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this