9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपंजाब: गवर्नर ने मांगी डिटेल, CM बोले- अब राज्यपाल कहेंगे स्पीच भी...

पंजाब: गवर्नर ने मांगी डिटेल, CM बोले- अब राज्यपाल कहेंगे स्पीच भी अप्रूव करा लें

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर बीजेपी और AAP में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. अब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 27 सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले विधायी कार्यों की जानकारी मांग ली है. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल के इस आदेश पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल की मंजूरी एक औपरचारिकता होती है. 75 साल में आज तक किसी राज्यपाल ने इस तरह जानकारी नहीं मांगी है.

बता दें कि पंजाब में राज्यपाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. दरअसल, भगवंत मान कैबिनेट ने बहुमत परीक्षण के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था. उसके बाद मान कैबिनेट ने फिर 27 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी दी है. अब राज्यपाल ने AAP सरकार से विधानसभा सत्र बुलाए जाने की पूरी जानकारी मांग ली है. इसी बात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताई है.

अब तक किसी ने विधायी कार्यों की सूची नहीं मांगी
सीएम मान ने शुक्रवार रात ट्वीट किया और कहा- विधानमंडल के किसी भी सत्र से पहले राज्यपाल की सहमति एक औपचारिकता होती है. 75 वर्षों में किसी भी राज्यपाल ने सत्र बुलाने से पहले विधायी कार्यों की सूची नहीं मांगी. विधायी कार्य BAC और स्पीकर द्वारा तय किया जाता है. आगे से सरकार सभी भाषणों के लिए भी उनसे अनुमोदित करने के लिए कहेगी. यह तो ज्यादा हो गया है.

AAP विधायकों ने निकाला था विरोध मार्च
इससे पहले राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द किए जाने पर आम आदमी पार्टी सरकार ने विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी. पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के कदम को चुनौती देने के लिए 27 सितंबर को विधानसभा सत्र आयोजित करने का फैसला किया है. इसके साथ ही AAP विधायकों ने विरोध मार्च निकाला था. विधायक तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था- ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ और ‘ऑपरेशन लोटस मुर्दाबाद.’ उन्होंने कथित रूप से हाथ मिलाने के लिए कांग्रेस और भाजपा पर हमला किया.

बीजेपी ने मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था
हालांकि, प्रदर्शन करने वाले विधायकों को राज्यपाल के आवास की तरफ जाने से रोक दिया गया. पुलिस ने विधानसभा परिसर से करीब एक किलोमीटर दूर बैरिकेड्स लगा रखे थे. उधर, भाजपा ने भी मान सरकार के खिलाफ धरना दिया था. बीजेपी नेताओं ने मान के आवास को घेरने का प्लान बनाया था. बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया था.

बीजेपी पर विधायक तोड़ने की कोशिश का आरोप
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि 27 सितंबर के सत्र में पराली जलाने और बिजली जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि AAP सरकार विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए प्रस्ताव भी लाएगी. AAP का आरोप है कि बीजेपी ने विधायकों को तोड़ने के लिए पैसों का ऑफर दिया है और फोन किए हैं. उसके बाद विधानसभा में AAP सरकार को बहुमत प्राप्त है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...