7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यपंजाब: भगत सिंह की प्रतिमा के पास लिखा पंजाब का हल है...

पंजाब: भगत सिंह की प्रतिमा के पास लिखा पंजाब का हल है खालिस्तान, पुलिस ने मिटाया

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब में शहीद ए आजम भगत सिंह के विरोध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसलिए आज फिरोजपुर के मुदकी कस्बे के गांव जंडवाला में खालिस्तान जिंदाबाद और पंजाब के समाधान खालिस्तान में भगत सिंह की प्रतिमा के पास खालिस्तान लिखा गया. गांव के सरपंच प्रीतपाल सिंह ने कहा कि रात के समय गांव के बाहर हाईवे पर भगत सिंह की प्रतिमा के पास कुछ लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे.

जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने नारे को काले रंग से मिटा दिया. उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. जिन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और पंजाब में शांति बनाए रखनी चाहिए.ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से ऐसा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी कैमरे पर कोई भी बयान देने से बच रहे हैं.

हाल ही में पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में खालिस्तान के पोस्टर लगने का मामला सामने आया था. देर रात करीब 11 बजे पोस्टर लगाए गए. इसके बाद खालिस्तान के समर्थन में लगे पोस्टरों हटवाया गया. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस से मांग की कि राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...