7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यशहाबुद्दीन के गढ़ में रईस खान बनेंगे RJD के पोस्टर ब्वॉय! तेजप्रताप...

शहाबुद्दीन के गढ़ में रईस खान बनेंगे RJD के पोस्टर ब्वॉय! तेजप्रताप संग फोटो हुई वायरल

Published on

पटना/सिवान

क्या सिवान में आरजेडी ने अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए कोई नया प्लान तैयार किया है? शहाबुद्दीन के गढ़ में कभी उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे ‘खान ब्रदर्स’ के रईस खान क्या पार्टी के नए पोस्टर ब्वॉय बन सकते हैं? ये सवाल तब उठे जब लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के साथ रईस खान की एक तस्वीर वायरल हुई। इस फोटो के सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई कि रईस खान आरजेडी में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं।

हिना शहाब की नाराजगी के बीच वायरल तस्वीर से कयासों का बाजार गर्म
इसकी वजह भी है कि क्योंकि पिछले दिनों ही शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने आरजेडी नेतृत्व से कुछ नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो किसी भी पार्टी में नहीं हैं। इसी के बाद रईस खान आरजेडी से जुड़ने की योजना में जुट गए। वैसे भी कहा जाता है कि सिवान की सियासत शहाबुद्दीन और उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। ऐसे में अब आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव के साथ रईस खान की मुलाकात की तस्वीर से नए राजनीतिक समीकरण के संकेत मिले हैं।

क्या आरजेडी में आ रहे ‘खान ब्रदर्स’ वाले रईस खान?
ऐसे कयास लग रहे कि रईस खान जल्द आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। रईस खान का सिवान और आसपास के इलाकों में अच्छा खासा वर्चस्व माना जाता है। लोग उन्हें खान ब्रदर्स के नाम से भी जानते हैं। हाल के MLC चुनाव में रईस खान ने निर्दलीय दावेदारी की थी। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इस चुनाव के दौरान रईस खान पर एके-47 से हमला भी हुआ था। इसका आरोप भी रईस खान गैंग की ओर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर लगाया गया था।

कौन हैं ‘खान ब्रदर्स’ के रईस खान
सिवान में शहाबुद्दीन की मौत के बाद से खान ब्रदर्स सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं। खान ब्रदर्स में अयूब खान और रईस खान हैं। अयूब बड़े और रईस खान छोटे हैं। खान ब्रदर्स में से एक अयूब खान को एसटीएफ ने बिहार-बंगाल की सीमा पर पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया था। अयूब के पिता कमरूल रघुनाथपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। 2005 में प्रत्याशी रहने के दौरान उनकी किडनैपिंग का आरोप शहाबुद्दीन गैंग पर लगा था। इसी के बाद शहाबुद्दीन और खान ब्रदर्स के बीच अदावत शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...