21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य'राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे खुद को हिंदू कहते हैं, कुंभ नहाने...

‘राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे खुद को हिंदू कहते हैं, कुंभ नहाने नहीं गए…’, एकनाथ शिंदे ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के महाकुंभ जाकर स्नान नहीं करने पर जमकर चर्चा हो रही है. ठीक इसी तरह उद्धव ठाकरे के भी कुंभ नहीं जाने पर विवाद हो रहा है. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाकुंभ नहीं जाने पर दोनों नेताओं पर निशाना साधा है.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये लोग खुद को हिंदूवादी कहते हैं लेकिन कुंभ नहाने नहीं गए. इनकी कथनी और करनी में फर्क है. 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है लेकिन ये लोग नहीं गए. इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे भटके हुए लोग हैं. ठाकरे अब सावरकर के विरोधियों के साथ चल रहे हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संगम में डुबकी नहीं लगाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आस्था का पर्व समाप्त हो चुका है. तीर्थों के इस तीर्थ का समापन हुआ है. जो लोग यहां आएं, उनका सम्मान है. लेकिन ये आस्था का मामला है.

उन्होंने कहा कि मैंने खुद कुंभ पहुंचकर स्नान किया था और आशीर्वाद लिया था. मैंने कांग्रेस परिवार की ओर से गांधी परिवार से ओर से वहां गया था. मैंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर डुबकी लगाई थी. देश की मंगलकामना की प्रार्थना की थी. यह महापर्व था और इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए. ये आस्था का सवाल है. हम सभी आस्था के भाव से इससे जुड़े हुए हैं.

बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का बुधवार को समापन हुआ था. इस दौरान 66 श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. इनमें आम लोगों से लेकर खास लोग भी शामिल थे.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...