9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी को जान देने की जरूरत नहीं’, बृजभूषण बोले- वो जिम्मेदार...

राहुल गांधी को जान देने की जरूरत नहीं’, बृजभूषण बोले- वो जिम्मेदार व्यक्ति नहीं; कर दिया बड़ा दावा

Published on

लखनऊ

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार किया है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिम्मेदार व्यक्ति का नाम नहीं है। कभी लाल किताब दिखाते हैं, कभी पीली किताब दिखाते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “क्या वो संविधान पढ़े होंगे? मैं दावा करता हूं कि वो नहीं पढ़े होंगे। पढ़कर कुछ लोग उनको लाइन बता देते होंगे।”

पत्रकारों ने जब उनसे राहुल गांधी के एक बयान को लेकर सवाल किया तो बृज भूषण ने कहा कि उनको जान देने की आवश्यकता नहीं है। सरकार संविधान के अनुसार ही चल रही है और मोदी सरकार अक्षरशः संविधान का पालन करती है। वो कलई न खुलवाएं कि उन्होंने संविधान के साथ क्या किया। उन्हें संविधान की दुहाई नहीं देनी चाहिए।1984 के सिख दंगे में कितना संविधान का पालन किया गया। कम से कम उनको संविधान की दुहाई देने की जरूरत नहीं है। संविधान की रक्षा करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...