21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य'राहुल गांधी की याचिका ध्यान भटकाने की कोशिश', मानहानि मामले पर बोले...

‘राहुल गांधी की याचिका ध्यान भटकाने की कोशिश’, मानहानि मामले पर बोले वीर सावरकर के पोते सत्यकी

Published on

पुणे,

स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी द्वारा पुणे की एक अदालत में दायर याचिका पर आपत्ति जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की भूमिका के बारे में अप्रासंगिक तर्क देकर मानहानि के मामले को भटकाने और उसे लंबा खींचने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ देशभर की विभिन्न अदालतों में 18 कानूनी मामले चल रहे हैं, जिनमें से 14 मानहानि से जुड़े हैं. गुजरात में एक मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी. इसी संदर्भ में सत्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी के मानहानि संबंधी बयान देने की आदत बन चुकी है.

क्या है मामला?
राहुल गांधी ने लंदन में अप्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद सत्यकी सावरकर ने पुणे की विशेष अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया. इस मामले में राहुल गांधी के वकील एडवोकेट मिलिंद पवार ने एक याचिका प्रस्तुत कर अदालत से अनुरोध किया कि इस केस को ‘संक्षिप्त सुनवाई’ से बदलकर ‘समन ट्रायल’ के रूप में चलाया जाए.

राहुल गांधी ने अपनी याचिका में दलील दी कि ये मामला स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक घटनाक्रम से जुड़ा है, इसलिए अदालत को सावरकर के योगदान का सही मूल्यांकन करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस संदर्भ में ऐतिहासिक दस्तावेज अदालत में पेश किए जा सकते हैं.

सत्यकी सावरकर ने किया कड़ा विरोध
हालांकि, सत्यकी सावरकर के वकील एडवोकेट संग्राम कोल्हटकर ने राहुल गांधी की इस मांग का कड़ा विरोध किया. अब अदालत को तय करना है कि मामले की सुनवाई किस प्रकार होगी.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...