6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यराम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को दी गई जल...

राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को दी गई जल समाधि, बड़ी संख्या में उमड़े लोग

Published on

अयोध्या

राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आज रामानंदी परंपरा से सरयू नदी में जल समाधि लेकर गोलोकवासी हो गए। उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली गई, जो हनुमानगढी, राम जन्मभूमि दर्शन करते हुए सरयू के घाट तक गई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनको जल समाधि दी गई।

आचार्य सत्येंद्र दास की अंतिम यात्रा के दौरान भारी भीड़ मौजूद रही, जिसमें साधु समाज के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल रहे। अयोध्या में आचार्य सत्येंद्र दास के निधन से शोक की लहर कायम है। बुधवार से ही बड़ी संख्या में लोगों तांता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लगा रहा। आखिरी दर्शन के लिए देर शाम तक लोग पहुंचते रहे। जिसके चलते कल जल समाधि का कार्यक्रम नहीं हो सका।

आज (गुरुवार) विधायक वेद प्रकाश गुप्ता उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। सपा के एमपी अवधेश प्रसाद और कांग्रेस नेता अजय राय ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजेपी के पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आचार्य के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आचार्य के अंतिम संस्कार के समय पहुंचे महंत धर्म दास ने उन्हें अपना गुरु भाई बताया। साथ ही यह भी कहा कि उनकी कमी उन्हें हमेशा खलेगी। संतों ने उन्हें राम लला की लंबे समय तक पूजा अर्चना और सेवा करने के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने की मांग की। बता दें कि लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this