8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और डबल मर्डर... चौबीस घंटे से पहले पुलिस...

ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और डबल मर्डर… चौबीस घंटे से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े दो शूटर्स

Published on

यमुनानगर,

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक कस्बे का गांव गुरुवार की सुबह गोलियों की आवाज़ से दहल उठा था. जहां कुछ बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक जिम के बाहर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने वारदात के 24 घंटे पूरे होने से पहले ही इस सनसनीखेज शूट आउट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

रंजिश या गैंगवार?
यमुनानगर पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि यमुनानगर जिले के रादौर इलाके में मौजूद गांव खेड़ी लक्खा सिंह में एक जिम के बाहर तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो बदमाश सचिन हाण्डा पुत्र यतिन्द्र हाण्डा निवासी छछरौली और अरबाज पुत्र मुनबर निवासी गांव ताजेवाला को गिरफतार कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शुक्रवार के दिन अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे क्या कारण है और कितने लोग शामिल हैं. ये रंजिश है या गैंगवार? इस बारे में जल्द खुलासा किया जाएगा.

जिम के बाहर खूनी खेल
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह यमुनानगर जिले के कस्बा रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में मौजूद पावर जिम से बाहर निकलते समय तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस हमले में दो युवकों पंकज मलिक और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि उनके तीसरे दोस्त अर्जुन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

यमुनानगर पुलिस को इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जो इस केस को ट्रेस करने में काफी मददगार भी साबित हुआ है. पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस गैंगवार के एंगल पर से मामले को देख रही है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this