9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यअटारी बॉर्डर पर ड्राई फ्रूट लदे ट्रक में मिला RDX, क्‍या पंजाब...

अटारी बॉर्डर पर ड्राई फ्रूट लदे ट्रक में मिला RDX, क्‍या पंजाब को दहलाने की थी साजिश?

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। अटारी बॉर्डर पर अफगानिस्तान से आए एक ट्रक में आरडीएक्‍स म‍िलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों की जांच में ट्रक के अंदर से 900 ग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ है। कस्‍टम के अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि ज‍िस ट्रक से आरडीएक्‍स बरामद हुआ है उसमें ड्राई फ्रूट लदा हुआ था। यह ट्रक अफगान‍िस्‍तान के बाद पाक‍िस्‍तान से होते हुए भारत पहुंचा था। बुधवार की सुबह अटारी बॉर्डर पर कस्टम के अधिकारियों की चेक‍िंग के दौरान व‍िस्‍फोटक म‍िलने की बात सामने आई। फ‍िलहाल ट्रक के ड्राइवर को कस्‍टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अफगान‍िस्‍तान से आए बाकी ट्रकों को रोककर उनकी भी जांच की जा रही है।

पंजाब में पुलिसकर्मी की एसयूवी के नीचे मिला विस्फोटक पदार्थ
उधर, पंजाब के अमृतसर में एक पुलिस अधिकारी के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के नीचे छिपा कर रखी हुई विस्फोटक सामग्री मिली है। पुलिस ने कहा कि रंजीत एवेन्यू इलाके में एक कार क्लीनर ने पुलिस के उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के नीचे यह वस्तु देखी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने एसयूवी के नीचे विस्फोटक सामग्री रखी और फिर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक सामग्री रखने वाले लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

जनवरी में अटारी बॉर्डर के नजदीक गांव में मिला था विस्‍फोटक
इससे पहले साल की शुरुआत में जनवरी के महीने में अमृतसर में 5 किलो आरडीएक्स मिला था। इसे अटारी बॉर्डर के नजदीक एक गांव से बरामद किया गया था। एसटीएफ के एआईजी रशपाल सिंह ने बताया था कि वाघा-अटारी सीमा के पास के एक गांव में ड्रग्स के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो पाया कि यह करीब 5 किलो वजन का आईईडी है। हमने 1 लाख रुपये भी बरामद किए। यह पाकिस्तान से आया है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this