6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, राहुल-प्रियंका 16 को...

महाकुंभ में अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, राहुल-प्रियंका 16 को पहुंचेंगे

Published on

प्रयागराज

महाकुंभ में 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इतिहास में ये सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं। अमेरिका और चीन की कुल आबादी के बाद तीसरी सबसे बड़ी आबादी के बराबर लोग प्रयागराज पहुंचे हैं।

ब्राजील के रियो फेस्टिवल या जर्मनी के अक्टूबर फेस्ट में आने वाली भीड़ इसके मुकाबले कुछ नहीं है। रियो कार्निवल 9 फरवरी से शुरू हुआ है जो 17 फरवरी तक चलेगा, इसमें रोज करीब 20 लाख लोग पहुंचते हैं। वहीं 16 दिनों तक चलने वाले जर्मनी के अक्टूबर फेस्ट में करीब 70 लाख लोग पहुंचते हैं।

महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं। महाकुंभ में आज फिर श्रद्धालुओं की भीड़ है। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। थोड़ी देर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा।

सीएम फडणवीस ने परिवार संग संगम में लगाई डुबकी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस( ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे। सीएम ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीसऔर बेटी के साथ प्रयागराज के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा की आरती की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पत्नी के साथ संगम में स्नान करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैं अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आ सका।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this