8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यतंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन... 1 महिला समेत 3...

तंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन… 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार

Published on

आजमगढ़,

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने अवैध धर्म परिवर्तन के मामले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. तंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में थाना कंधरापुर और थाना महाराजगंज से 1 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

एसपी आजमगढ़ ने पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि काफी दिनों से लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं. इसको लेकर रविवार को दो थानों के अंतर्गत अलग-अलग कार्रवाई की गई है. इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. इनका समर्थन कौन करता है और इन्हें कहां से फंडिंग मिल रही है, इसका पता लगाने के लिए दो सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है.

एसपी ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे और मामले में जो भी प्रकाश में आएगा, उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम धारा 351, 299 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. सामूहिक रूप से दूसरे धर्म में धर्म परिवर्तन करने वालों, उनके सहयोगियों और उन्हें फंडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...