1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यRJD एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता खत्म, जानिए क्यों छीनी गई...

RJD एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता खत्म, जानिए क्यों छीनी गई बिहार

Published on

पटना

बिहार विधान परिषद से राजद डस्ब् सुनील कुमार सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। विधान परिषद की आचार समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। सुनील कुमार सिंह पर सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार का आरोप था। इसी मामले में एक अन्य राजद सदस्य कारी साहेब को अगले सत्र के लिए दो दिन के लिए निलंबित किया गया है।

आचार समिति की रिपोर्ट पर सभापति ने कार्रवाई की
शुक्रवार को आचार समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने का आदेश दिया। समिति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री के मामले में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी।

असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार का था आरोप
विधान परिषद की आचार समिति ने शुक्रवार को अपनी अनुशंसा पारित कर दी। इसके बाद सुनील सिंह अब विधान परिषद के सदस्य नहीं रहे। उन पर सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार का आरोप था। जदयू के वरिष्ठ सदस्य और मौजूदा उप सभापति डॉ रामवचन राय की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने यह रिपोर्ट तैयार की थी। यह रिपोर्ट गुरुवार को सदन में पेश की गई थी और शुक्रवार को इसे पारित कर दिया गया। इस मामले में राजद के एक अन्य सदस्य कारी साहेब को भी सजा मिली है। उन्हें अगले सत्र के लिए दो दिन का निलंबन दिया गया है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...