5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा, पौड़ी गढ़वाल में खाई में...

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा, पौड़ी गढ़वाल में खाई में गिरी कार, 10 घायल

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर एक और भीषण सड़क हादसा हो गया है. नेशनल हाईवे 534 पर कुल्हाड बैंड में करीब 100 मीटर गहरी खाई में एक बोलेरो कार गिर गई. हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार वे सभी गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे.

100 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो
बीरोंखाल ब्लॉक के तिमली कस्यणि से हरिद्वार जा रही बोलेरो कार रविवार को सतपुली नेशनल हाईवे 534 पर कुल्हाड बैंड के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंची. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए तत्काल हंस अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. बोलेरो वाहन में 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं.

गाड़ी में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं
सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल ग्राम कस्यणि, ब्लॉक बीरोंखाल से बोलेरो से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. वाहन में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं. सुबह करीब 06:00 बजे सतपुली थाना को घटना की सूचना प्राप्त हुई कि कुल्हाड बैंड, थाना लैंसडाउन क्षेत्र अंतर्गत एक वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है.

वाहन चालक की नींद नहीं हुई थी पूरी
उन्होंने बताया कि रात में इनके घर पर पूजा थी. संभवतः रात में नींद पूरी न होने के कारण वाहन चालक को नींद आ गई हो. चालक भी घायलों के परिवार का बताया जा रहा है. मौके पर थाना सतपुली, लैंसडाउन एवं SDRF टीम द्वारा घायलों का रेस्क्यू किया गया. सभी घायलों का इलाज हंस हॉस्पिटल सतपुली में चल रहा है.

सीएम धामी ने की बाबा केदार से प्रार्थना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि पौड़ी में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स, ऋषिकेश लाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं. हमारी सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this