11 C
London
Tuesday, February 24, 2026
Homeराज्य'दिल्ली की नई आबकारी नीति में KCR परिवार की भूमिका', MP प्रवेश...

‘दिल्ली की नई आबकारी नीति में KCR परिवार की भूमिका’, MP प्रवेश वर्मा का आरोप

Published on

नई दिल्ली/ हैदराबाद,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच जुबानी जंग चल रही है. बीजेपी के सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के परविवार को भी घेरा.

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को इस विवाद में न केवल घसीट लिया, बल्कि सीधे-सीधे केसीआर के परिवार पर भी आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर के परिवार के लोग आबकारी नीति बनाए जाने के लिए दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई बैठकों में शामिल हुए थे. प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि दिल्ली के ओबेरॉय होटल में स्वीट बुक किया गया था.

उन्होंने कहा कि केसीआर ने स्वीट बुक कराया था. केसीआर के परिवार के लोग प्राइवेट प्लेन से दिल्ली आते थे. प्रवेश ने दावा किया कि एक्साइज विभाग के अफसर और कमिश्नर, उपमुख्यमंत्री कुछ लीकर माफिया और पॉलिटिकल परिवार केसीआर के लोग इस मीटिंग में शामिल होते थे. उन्होंने कहा कि स्वीट केसीआर की ओर से बुक कराया गया था. तेलंगाना में दिल्ली की ही तरह पॉलिसी चलती है.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि ऐसी ही एक्साइज पॉलिसी पश्चिम बंगाल में भी लागू है. आरोप ये भी है कि केसीआर के परिवार ने पंजाब में भी ऐसी ही नीति लागू कराई. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी ने 2014 से 2021 के बीच अपने इलाज पर 22 लाख 61 हजार 120 रुपये खर्च किए. प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि वे 12 बार अपोलो अस्पताल गए. मोहल्ला क्लिनिक नहीं गए. खुद, पत्नी और बच्चो का इलाज वे बाहर करवाते हैं.

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी तंज करते हुए कहा कि देख तेरे संसार की हालत क्या हुई इंसान, कितना बदल गया इंसान. ओबेरॉय होटल से ही सारी गड़बड़ शुरू हुई. कविता जो केसीआर की बेटी हैं, वो रेड्डी ब्रदर्स को लेकर आईं. पंजाब और गोवा इलेक्शन से पहले एडवांस पैसे दिए गए. 150 करोड़ रुपये एडवांस दिए गए. बिना ऑक्शन के ही अमन ढल और दूसरे कारोबारियों को होल सेल में लाइसेंस दे दिया गया.

आतिशी ने प्रवेश पर किया पलटवार
AAP प्रवक्ता आतिषी ने BJP सांसद प्रवेश वर्मा के आरोप पर पलटवार किया है. आतिषी ने कहा कि अगर मैं कहूं कि प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा ने अमित शाह के साथ दिल्ली के ओबेरॉय होटल में बैठकर अलग-अलग कंपनियों से 10 हजार करोड़ कैश लिया, तो क्या कहेंगे. कम से कम अपने पिता की लिगेसी का तो खयाल रखें.

TRS प्रवक्ता ने भी दिया जवाब
बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिरसा की ओर से केसीआर परिवार पर लगाए गए आरोप को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रवक्ता एम कृषांक ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद की ओर से दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर टीआरएस के नेताओं और तेलंगाना सरकार का नाम घसीटा गया. इससे ये साबित होता है कि पूरी ED और ED की छापेमारी बीजेपी करा रही है.

टीआरएस प्रवक्ता ने कहा कि ये साफ हो गया है कि बीजेपी के नेता ईडी को अपने राजनीतिक फायदे के लिए गाइड कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि यदि TRS और तेलंगाना सरकार से जुड़े नाम सार्वजनिक किए जाने थे तो पहले ईडी को करना चाहिए. हालांकि, टीआरएस प्रवक्ता ने आरोप खारिज भी नहीं किए.

Latest articles

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

भोपाल यूएस डील के होने के साथ ही कपास के भाव गिर गए डील के बाद...

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय महासम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा : शिक्षा और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता

जयपुर भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का...

जबलपुर  ओवरब्रिज  हादसा: ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, लोक निर्माण मंत्री ने दिए एफआईआर के निर्देश

भोपाल जबलपुर में तीन साल पहले बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक हिस्सा ढहने के...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...