10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यRPI को 5 सीटें और कैबिनेट में मंत्री पद की मांग... फडणवीस...

RPI को 5 सीटें और कैबिनेट में मंत्री पद की मांग… फडणवीस से मुलाकात कर बोले रामदास आठवले

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी की, इसमें 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. मुलाकात के बाद आठवले ने कहा कि आज हमने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के सीनियर लीडर्स के साथ चर्चा की है.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आठवले ने कहा कि हमने उनसे अनुरोध किया है कि हमें ज्यादा नहीं, बल्कि सिर्फ 5 सीटें चाहिए. साथ ही ये मांग भी रखी कि जब सूबे में महायुति की सरकार आए, तो हमारे नेता को कैबिनेट में मंत्री पद दिया जाए. रिपब्लिकन पार्टी को आगामी महानगर पालिका और जिला पंचायत चुनावों में भी सीटें दी जाएं.

आठवले ने कहा कि हमने अपनी मांग रख दी है, जब हमारा अंतिम समझौता हो जाएगा, तो देखना होगा कि आरपीआई को क्या मिलेगा. वे (बीजेपी) हमें सीटें देने पर विचार कर रही है. हमें इस बात का आश्वासन दिया गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है, इसमें बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) शामिल हैं. सीट शेयरिंग को लेकर पिछले दिनों हुईं लंबी बैठकों के बाद आज बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की.

भाजपा ने शहादा विधानसभा सीट से राजेश उदेसिंह पाडवी को, नंदुरबार से विजयकुमार कृष्णराव गावित को, धुले सिटी से अनूप अग्रवाल को, सिंदखेड़ा से जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल, शिरपुर से काशीराम वेचन पावरा, रावेर से अमोल जावले, भुसावल से संजय वामन सावकारे, जलगांव सिटी से सुरेश दामू भोले, चालीसगांव सीट से मंगेश रमेश चव्हाण, जामनेर से गिरीश दत्तात्रेय महाजन, चिखली से श्वेता विद्याधर महाले, खामगांव से आकाश पांडुरंग फुंडकर, जलगांव (जामोद) से संजय श्रीराम कुटे, अकोला ईस्ट से रणधीर प्रल्हादराव सावरकर, धामंगांव रेलवे से प्रताप जनार्दन, अचलपुर से प्रवीण तायडे को टिकट दिया है.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...