5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यकन्नौज के मंदिर में मवेशी का कटा सिर मिलने से बवाल, मौके...

कन्नौज के मंदिर में मवेशी का कटा सिर मिलने से बवाल, मौके पर आईजी रेंज डटे

Published on

कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक बार फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। शनिवार को हनुमान मंदिर में हवन कुंड के पास मवेश का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने जब इसको पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेश का कटा हुआ सिर अपने कब्जे में लेकर वहां से हटा दिया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदूवादी संगठनों ने वहां पहुंचकर नाराजगी जताते सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। जिले में सुबह से तनाव की स्थिति है। सड़क जाम करने के साथ आसपास की दुकानें बंद कराई गईं। वहीं, कुछ दुकानों में आग भी लगा दी गई। आईजी रेंज प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हालत काबू में हैं।

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में एक हनुमान मंदिर है। जहां सुबह मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र जब मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने वहां हवन कुंड के पास एक मवेशी का कटा हुआ सिर पड़ा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मामले की सूचना पर तालग्राम थाने की पुलिस पहुंची तो उसने कटे हुए सिर को हटा दिया।

जैसे ही ये खबर लोगों के बीच फैली तो वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हिंदूवादी संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने इस पर जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ कुछ में दुकानों में आग भी लगाने की सूचना है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...