7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से लौटने लगे साधु-संत! शिवरात्रि और होली मनाने वाराणसी जाने की...

महाकुंभ से लौटने लगे साधु-संत! शिवरात्रि और होली मनाने वाराणसी जाने की तैयारी में नागा संन्यासी

Published on

प्रयागराजः

13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में अब तक लगभग 37 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। तीन अमृत स्नान संपन्न हो चुके हैं। लेकिन, श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। हालांकि, अब साधु-संत लौटने की तैयारी करने लगे हैं। दरअसल, महाकुंभ में वसंत पंचमी का अमृत स्नान 3 फरवरी को संपन्न हो हुआ। साधु-संतों और नागा संन्यासियों ने स्नान किया और अब वे वाराणसी के लिए प्रस्थान की तैयारी कर रहे हैं। वे वहां अनुष्ठान करेंगे, शिवरात्रि और होली मनाएंगे और उसके बाद हरिद्वार जाएंगे।

निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि हमारे पुजारी अनुष्ठान करते हैं और हमारे देवताओं की पूजा की जाती है। हमारा मुख्य उद्देश्य तीन अमृत स्नान पूरा करना था, जो अब पूरे हो गए हैं। कल शुभ मुहूर्त तय करने के बाद हम अन्य संन्यासियों और अखाड़ों के साथ बनारस के लिए रवाना होंगे। महाशिवरात्रि आ रही है और प्रयागराज से हम साधु-संत वाराणसी जाएंगे। वहां होली खेलेंगे।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए लोग देशभर से आते हैं। हम लोग महाकुंभ में हैं और यहां से वहा जाने की तैयारी करेंगे। जिस दिन अच्छा मुहूर्त होगा, हम लोग प्रस्थान करेंगे। दूसरी तरफ संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की है। एक श्रद्धालु ने कहा क‍ि यहां हर व्यवस्था बेहतरीन है। कहीं, कोई क‍िसी प्रकार की असुव‍िधा नहीं है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this