19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यस्कूल टीचर की घिनौनी करतूत, वॉशरूम में महिलाओं का चोरी छिपे बनाता...

स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत, वॉशरूम में महिलाओं का चोरी छिपे बनाता था वीडियो, गिरफ्तार

Published on

नागपुर,

महाराष्ट्र के नागपुर में एक निजी स्कूल के टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है. पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल में ड्राइंग टीचर के रूप में कार्यरत मंगेश विनायक खापरे को वॉशरूम में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी टीचर महिलाओं के वॉशरूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाता था. आरोपी को तब रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह एक साहित्य सम्मेलन के दौरान महिला वॉशरूम का वीडियो बना रहा था.

यह घटना नागपुर के सीताबर्डी थाना क्षेत्र की है, जहां एक साहित्य सम्मेलन में शामिल हुई एक महिला को वॉशरूम में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ. उसने देखा कि खिड़की से कोई मोबाइल फोन के जरिए उसका वीडियो बना रहा है.

संदेह होते ही महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. जब इस मामले की जांच की गई तो चौंकाने वाली बातें सामने आई. पुलिस को पता चला है कि आरोपी पहले भी कई बार महिलाओं के वॉशरूम में चोरी-छिपे वीडियो बना चुका है.

उसके मोबाइल फोन में पहले से ही कई महिलाओं के नहाते और वॉशरूम में मौजूद होने के वीडियो मिले हैं. आरोपी एक निजी स्कूल में ड्रॉइंग शिक्षक के रूप में कार्यरत था और अपने पद का दुरुपयोग कर इस घिनौने काम को अंजाम दे रहा था. सीताबर्डी पुलिस थाने की इंस्पेक्टर मनीषा काशीद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ये वीडियो कहां और किस मकसद से बनाए.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this