5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यचनापोरा हथियार बरामदगी मामले में जम्मू-कश्मीर के 9 ठिकानों पर तलाशी, जानें...

चनापोरा हथियार बरामदगी मामले में जम्मू-कश्मीर के 9 ठिकानों पर तलाशी, जानें क्या है मामला?

Published on

श्रीनगर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से जुड़े एक मामले में कश्मीर घाटी में नौ स्थानों पर छापेमारी की। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो स्थानीय हाइब्रिड आतंकियों को 23 मई को श्रीनगर के चानापोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 गोलियां और एक साइलेंसर जब्त किया गया था।

बाद में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक वाहन को जब्त कर लिया गया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर और उसके आसपास आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश से संबंधित मामले में कश्मीर में नौ स्थानों – पांच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में और चार श्रीनगर जिले में छापेमारी की गई।

मामला शुरू में 23 मई को चानापोरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और 18 जून को गहन जांच के लिए एनआईए की ओर से फिर से दर्ज किया गया था। एनआईए ने कहा कि आरोपी और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिससे डिजिटल उपकरणों और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी हुई। प्रवक्ता ने कहा, ‘मामले में विस्तृत जांच जारी है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...