8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यAEN और XEN को तुरंत घर भेजो' केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत...

AEN और XEN को तुरंत घर भेजो’ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक्शन मोड से जलदाय विभाग में हड़कंप

Published on

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बड़े एक्शन मोड में नजर आए। इस दौरान जोधपुर के बावड़ी क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के तहत घरों में नल के जरिए पानी नहीं पहुंच पाया। इसको लेकर शनिवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर की फोन पर जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान शेखावत ने फटकार लगाते हुए उन्होंने संबंधित अभियंताओं को घर भेजने तक की चेतावनी दे डाली। दरअसल, ग्रामीणों का प्रतिनिधि मण्डल जल जीवन मिशन के तहत पानी नहीं मिलने की शिकायत को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत सुनकर शेखावत भी चौंक गए।

संबंधित इंजीनियरों को घर भेजो, तब काम होगा: शेखावत
जोधपुर के बावड़ी क्षेत्र के अणवाणा गांव में जल जीवन मिशन के तहत अभी तक लोगों को नलों से पानी नहीं मिल पा रहा हैं। इसके कारण ग्रामीण पेयजल के लिए काफी परेशान हैं। इसको लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल मंत्री शेखावत के पास पहुंचा। ग्रामीणों ने गांव में नलों के कनेक्शन नहीं होने की बात बताई। ग्रामीणों की इस शिकायत पर मंत्री भी चैंक गए और उन्होंने मौके से जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर को तुरंत फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि संबंधित एईएन और एक्सईएन को को घर भेजो, तब जाकर काम ठीक हो पाएंगे। मंत्री ने चीफ इंजीनियर को तत्काल मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पार्टी विशेष के लोगों को दिए जा रहे हैं नलों के कनेक्शन
केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिलने गए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों को अभी तक कनेक्शन नहीं मिल पाया है, जबकि कुछ पार्टी विशेष के लोगों को कनेक्शन जारी कर दिया है। इधर, पेयजल नहीं मिल पाने के कारण ग्रामीण काफी परेशान है। वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत की कार्रवाई के बाद ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। उन्होंने शेखावत का आभार भी व्यक्त किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...