16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'देशद्रोही' कहे जाने पर बिफरे शिंदे, कहा-मैंने बोला तो आ जाएगा भूकंप

‘देशद्रोही’ कहे जाने पर बिफरे शिंदे, कहा-मैंने बोला तो आ जाएगा भूकंप

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के नेताओं को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर एक बार फिर तीखा हमला हमला बोला है। उद्धव ठाकरे के परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि अगर उन्होंने बोलना शुरू किया तो भूकंप आ जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाने के ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के साथ क्या हुआ था।

एकनाथ शिंद ने अपने गुरु दीघे की जिक्र करते हुए कहा कि मैं धर्मवीर के साथ जो हुआ उसका गवाह था। दीघे की गिनती शिवसेना के काफी उत्साहित नेताओं में होती थी, उनकी साल 2002 में एक सड़क दुर्घटना में मौत में हो गई थी। जब से शिवसेना के विधायक दो गुटों में बटे हैं तब उद्धव ठाकरे शिंदे गुट में शामिल विद्रोहियों को देशद्रोही कह कर संबोधित करते हैं।

शिंदे ने बताया क्यों किया विद्रोह
मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि उन्होंने विद्रोह किया क्योंकि वह बालासाहेब ठाकरे की विरासत की रक्षा करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं इंटरव्यू देना शुरू कर दूं तो भूकंप आ जाएगा… कुछ लोगों के विपरीत, मैंने हर साल छुट्टियों के लिए कभी विदेश यात्रा नहीं की। मेरे दिमाग में केवल शिवसेना और उसके विकास की बातें थीं।’ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे और उनके बड़े पोते निहार ठाकरे ने उनका समर्थन किया है।

विचारधारा से समझौता करने वाले को क्या कहेंगे?
शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बगैर कहा कि बागी विधायकों को देशद्रोही कहा जा रहा है। उन्होंने पूछा कि बालासाहेब की विचारधारा से समझौता करने वालों को आप सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या कहेंगे? आप बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं और फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनानेत हैं। क्या यह विश्वासघात नहीं है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this